logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

टाटा एस चालक की गलती से महिला पर पड़ी भारी; आई एसटी बस के नीचे, मौके पर हुई मौत


नागपुर: धंतोली थाना अंतर्गत कांग्रेस नगर में दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। जहां एक टाटा यस चालक की गलती के कारण दोपहिया से जारही महिला एसटी बस के निचे आगई जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान शीतल विकास यादव (43, द्वारका अपार्टमेंट, पांडे ले-आउट) निवासी के रूप में हुई है। वह महानगर पालिका के धंतोली ऑफिस में जन्म मृत्यु विभाग में क्लर्क के रूप में काम करती थी। यह दुर्घटना सुबह 10.15 बजे हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला सुबह कार्यालय जाने के लिए अपने दो पहिया से जाने के लिए टाटा एक्टिवा क्रमांक MH31ET7951 से निकली। जैसे ही वह कांग्रेस नगर पहुंची तो योगेश मार्केटिंग नामक दुकान के सामने एक टाटा एस गाड़ी क्रमांक MH31D1698 खड़ी थी। जैसे ही वहां से गुजरी अचानक टाटा एस गाड़ी के चालक ने ड्राइवर साइड का दरवाजा खोल दिया जिसके चलते महिला की दुपहिया गाड़ी उसके साथ टकरा गई और वह वहीं सड़क पर गिर गई। तभी पीछे से आ रही एसटी बस ने पिछले पहिए में आने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना होते ही वहां मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। वहीं इस मामले में टाटा यस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

पति की भी हुई थी एक्सीडेंट में मौत

मृतक शीतल यादव के पति महानगरपालिका के फायर ब्रिगेड विभाग में काम करते थे और एक दुर्घटना में 15 साल पहले उनकी भी मौत हो गई थी। जिसके बाद अनुकंपा के आधार पर शीतल यादव को महानगर पालिका में नौकरी मिली थी। उसकी इस तरह से दुर्घटना में मौत के बाद उसके परिवार वालों में मातम छा गया है।