logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मुख्यमंत्री पद पर राज्य की सियासत गर्म, नाराजगी की चर्चाओं के बीच एकनाथ शिंदे आज आएंगे नागपुर


नागपुर: राज्य में मुख्यमंत्री पद को लेकर राजनीति जारी हैं। वहीं अजित पवार और एनसीपी के भाजपा के साथ गठबंधन में शामिल होने को लेकर  मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नाराज होने की खबर सामने आ रही है। इस कारण पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री अपने सारे कार्यक्रम छोड़ अपने गांव जाने की भी बात सामने आई। नाराजगी की चाचाओं के बीच सीएम शिंदे बुधवार को दो दिन के नागपुर दौरे पर पहुंच रहे हैं।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री अमित शाह दो दिन के नागपुर दौरे पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह मिहान के पास बने नेशनल कैंसर इन्सिटयूट का उद्घाटन करेंगे। गृह मंत्री का स्वागत करने के लिए मुख्यमंत्री नागपुर पहुंचेंगे।  

अमित शाह से मुलाकात करने आ रहे शिंदे

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भले ही मुख्यमंत्री शाह का स्वागत करने के लिए नागपुर पहुंच रहे हो, लेकिन असली काम तो राज्य में शुरू मौजूदा सियासी घटनाक्रम को लेकर बात करना है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शिंदे ने राज्य के साथ-साथ भाजपा के केंद्रीय आलाकमान से सीधा संपर्क बनाए रखने को बेहतर मान रहे हैं। इससे किसी भी परिस्थिति में वह सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से सीधा बात कर सके।

फडणवीस और पवार के लगे भावी मुख्यमंत्री के पोस्टर

एक तरफ जहां एकनाथ शिंदे नागपुर दौरे पर पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के समर्थकों ने अपने नेताओं के पक्ष मे माहौल बनाने के लिए भावी मुख्यमंत्री का पोस्टर लगाना शुरू कर दिया है। मंगलवार जहां भाजपा नेताओं ने फडणवीस को मन का मुख्यमंत्री बताते हुए पोस्टर लगे थे, आज एनसीपी नेता ने अजित पवार को लेकर भावी मुख्यमंत्री बताते हुए शहर भर में पोस्टर लगाया।