logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Fadnavis Affidavit Case: सुनवाई हुई पूरी, अदालत में फैसला रखा सुरक्षित; पांच सितंबर को निर्णय


नागपुर: देवेंद्र फडणवीस पर चुनावी हलफनामे में दो आपराधिक मामले छुपाने का आरोप लगाया है। इसको लेकर हवाला के आरोप में जेल में बंद वकील सतीश ऊके ने जिला अदालत में याचिका दायर की है। वहीं इस याचिका पर सुनवाई पूरी हो गई है। प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट संग्राम जाधव ने सभी पक्षों को सुनने के बाद मंगलवार को इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया।  वह 5 सितंबर को फैसला सुनाएंगे। 

वकील सतीश उके ने याचिका दायर कर दावा किया है कि 2014 के विधानसभा चुनाव के नामांकन फॉर्म के साथ दाखिल हलफनामे में फड़णवीस ने अपने खिलाफ दर्ज दो अपराधों की जानकारी छिपाई थी। प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट से गुहार लगाई गई है कि इस मामले में फड़णवीस के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।

मंगलवार को प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट संग्राम जाधव के समक्ष सुनवाई हुई।  इस समय देवेंद्र फड़नवीस के वकील सुबोध धर्माधिकारी ने कहा कि भूलवश इन अपराधों का जिक्र हलफनामे में नहीं किया गया।  इन अपराधों की रिपोर्ट न करने का कोई गुप्त उद्देश्य नहीं था। साथ ही, हर चुनाव में फड़णवीस को मिलने वाले वोटों की संख्या भी बढ़ रही है। दोनों ओर की जिरह सुनने के बाद अदालत ने फैसले को सुरक्षित रख लिया और अगली सुनवाई पांच सितंबर को होगी।