logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Ramtek: रामटेक के नवरगांव में बनेगी ‘फिल्म सिटी’, राज्य सरकार ने प्रस्ताव को दी मंजूरी


नागपुर: भगवान राम के गढ़ मंदिर के लिए मशहूर रामटेक अब 'फिल्म सिटी' के लिए भी जाना जाएगा। फिल्म सिटी बनाने के लिए रामटेक के नवरगांव को चुना गया है। राज्य सरकार ने फिल्म सिटी बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जानकारी है कि जल्द ही फिल्म सिटी बनाने का यह काम शुरू हो जायेगा।

रामटेक के अति सुंदर और प्राकृतिक लोकेशन को देखते हुए नवरगांव में दिलम सिटी बनाने का निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी विपिन इटनकर ने भी रामटेक में फिल्म सिटी बनाए जाने की पुष्टि की है। इससे पहले भी रामटेक में फिल्म सिटी बनाने को लेकर पहल हो चुकी है। साल 2018 में फिल्म सिटी बनाने का निर्णय लिया गया था। जगह की तलाश शुरू की गई। 

शासन की ओर से फिल्म सिटी के निदेशक मंडल को मौदा, कलमेश्वर और रामटेक तहसील में जगहें देखी गईं। इन तीनों जगहों के बारे में विस्तृत जानकारी निदेशक मंडल को दी गई। उसके बाद रामटेक के दो गांवों शिरपुर और नवरगांव को चुना गया। अंत में नवरगांव को फिल्म सिटी बनाने के लिए फाइनल किया गया। 

फिल्म सिटी सरकार की प्राथमिकता सूची में है। जानकारी है कि जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने इसकी घोषणा चुनाव के पहले की थी। चुनाव होने के बाद इस संबंध में निर्णय भी ले लिया गया है। राज्य सरकार ने 100 एकड़ में फिल्म सिटी बनाने का फैसला किया है। ऐसी भी जानकारी है कि नवरगांव में जमीन उपलब्ध होने पर इस फिल्म सिटी दायरा 128 एकड़ तक बढ़ाया जा सकता है।  

देखें वीडियो: