logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: नए कानूनों के तहत शहर में पहला मामला दर्ज, अजनी पुलिस ने केस किया दर्ज


नागपुर: तीन नए आपराधिक कानून सोमवार से देश भर में लागू हुए हैं। इन नए कानून से भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली में व्यापक बदलाव आने वाले हैं साथ ही पुराने कानून का आज से अंत हो जाएगा। नागपुर शहर में भी पुलिसकर्मी और अधिकारियों को नए कानून के संबंध में कई दिनों से ट्रेनिंग जारी है। अब पुलिस नागरिकों में भी नए कानून के संबंध में जन जागृति कर रही है।

नये अपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत पहली एफआईआर नागपुर शहर में सोमवार  तड़के 5:28  बजे के दौरान अजनी पुलिस थाना अंतर्गत दर्ज की गई. देर रात करीब 1:00 बजे के दरमियान अजनी पुलिस थाने के लोहारा समाज भवन परिसर के समीप एक डेड वर्ष के बच्चे की करंट लगने के कारण मौत हो गई थी.

इस मामले में पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की कलम 194 के तहत यह मामला दर्ज किया गया है. हालांकि पुलिस के साथ ही नागरिकों में नए कानून के संबंध में जानकारी देने के लिए पिछले कई दिनों से सेमिनार लिए जा रहे हैं साथ ही नागरिकों में भी नए कानून के संबंध में जन जागृति की जारी है.