logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Ganeshpeth Cloth Complex: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने व्यापारियों के साथ की बैठक


नागपुर: गणेशपेठ स्थित मॉडल मिल की जगह पर भव्य और सर्वसुविधा युक्त कपड़ा काम्प्लेक्स बनाने का निर्णय लिया गया है। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शहर के सभी कपडा व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में केंद्रीय मंत्री ने काम्प्लेक्स को लेकर जहाँ अपनी बात रखी वहीं व्यापरियों की परेशानियां भी जानी। इस दौरान प्रस्तावित काम्प्लेक्स का प्रेजेटेंशन भी दिया गया। 

रामदासपेठ स्थिति होटल सेंटर पॉइंट होटल में यह बैठक हुई। इस बैठक में कलेक्टर डाॅ. विपिन इटनकर, मनपा आयुक्त अभिजीत चौधरी, म्हाडा के उपाध्यक्ष संजीव जयसवाल, म्हाडा नागपुर के सीईओ मेघमारे, निर्माण पेशेवर बीजी शिर्के आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

1.4 लाख वर्ग फिट में बनेगा कॉम्प्लेक्स 

गीता मंदिर के बगल में एम्प्रेस माइल की साइट पर प्रस्तावित है। म्हाडा द्वारा इसे बनाया जाएगा। 1.4 लाख वर्ग फुट के क्षेत्र में एक वाणिज्यिक परिसर होगा जिसमें विशेष रूप से कपड़ों का बाजार होगा। यहां छोटे-बड़े व्यापारियों को भी ठहराया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा, "नागपुर के सभी कपड़ा व्यापारी एक जगह आ जायेंगे तो ग्राहकों को भी सुविधा होगी। इसके साथ ही बाजार की सड़कों पर ट्रैफिक कम करने में भी मदद मिलेगी। 

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, "इस कॉम्प्लेक्स में कपड़ा उद्योग और उससे जुड़े सभी छोटे उद्योग शामिल होंगे. परिसर को महिला एवं पुरुष दो समूहों में बांटा जाएगा। एक अच्छी तरह से सुसज्जित और पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था इस परिसर की एक विशेषता होगी। इसमें एक्सीलेटर, लिफ्ट, अपडेटेड टॉयलेट जैसी सुविधाएं भी शामिल होंगी।

गडकरी ने म्हाडा को व्यापारियों की सुविधा के लिए कॉम्प्लेक्स डिजाइन करने का निर्देश दिया। इस समय, नागपुर में व्यापारियों ने भी कुछ उम्मीदें व्यक्त कीं। इस पर बोल्टन गडकरी ने सभी कपड़ा व्यापारियों से जल्द से जल्द अपने सुझाव देने की अपील की है।