logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया बलात्कार, पुलिस ने किया गिरफ्तार


नागपुर: पांच पावली पुलिस थाना अंतर्गत एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। फेसबुक फ्रैंड ने शादी का झांसा देकर छात्रा से साल भर तक बलात्कार किया है। छात्रा ने जब आरोपी पर शादी करने के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी करने से इनकार  कर उसकी पिटाई कर दी। छात्रा ने पांचपावली पुलिस थाने में आकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी 34 वर्षीय पंचशील नगर निवासी मुकेश  इंदुरकर है। आरोपी मुकेश कारपेंटर का काम करता है। पीड़ित 23 वर्षीय युवती बीए पहले वर्ष की छात्रा है। उसकी फेसबुक पर जनवरी 2022 में शेखर से मित्रता हुई थी। उसके बाद उनकी आपस में मुलाकात होने लगी। शेखर ने छात्रा को अपने घर बुला कर उसके साथ  शादी करने का झांसा देकर  शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद से यह क्रम चल रहा था। 

कुछ समय से छात्रा शेखर पर शादी करने के लिए दबाव बना  रही थी परंतु उसने शादी करने से इनकार करते हुए ‘फ्रैंडशीपं जारी रखने को कहा। युवती के दबाव डालने पर उसने मारपीट करके पिता सहित उसे जान से मारने की धमकी दी थी जिसके बाद युवती ने पांचपावली थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बलात्कार, धमकाने तथा मारपीट करने का मामला दर्ज कर शेखर को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है।