logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट की मतगणना से पहले विवाद, स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी डेढ़ घंटे बंद रहने का दावा ⁕
  • ⁕ गर्मी से पहले नागपुर में जल संकट की आहट, नवेगांव खैरी में 8.23, तोतलाडोह में 4.75 प्रतिशत घटा पानी ⁕
  • ⁕ Akola: पानी के इस्तेमाल पर पाबंदी, बर्बादी करने पर काटा जाएगा नल कनेक्शन ⁕
  • ⁕ Amravati: राजहंस दूध एजेंसी पर FDA की कार्रवाई, कोजागिरी पूर्णिमा के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जांच तेज ⁕
  • ⁕ Nagpur: एयरपोर्ट पर रिक्शाचालक और सुरक्षा जवानों में विवाद, पार्किंग को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट तक पहुंची ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

शहर में बच्चियां नहीं सुरक्षित! एक ही दिन तीन नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म


नागपुर: महिलाओं और बच्चियों के लिए एक समय सबसे सुरक्षित शहर माने जाने वाला नागपुर अब लगातार असुरक्षित होता जा रहा है। शहर में बलात्कार और छेड़खानी की लगातार घटनाएं सामने आ रही है। ऐसा ही दो मामले सोमवार को सामने आयें जहां घर के बाहर खेल रही तीन नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया गया। इस मामले में जरीपटका पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और एक अभी भी फरार है।  

पहले मामले में 11 और 10 वर्षीय बच्चियां अपने छत के ऊपर खेल रही थी। तभी मोहल्ले में रहने वाला आरोपी महेंद्र गजभिये (50) वहां पहुंचा और बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने लगा। आरोपी कलाकार है और वह कार्यक्रम में गाना गाने का काम करता है। आरोपी ने दोनों नाबालिगों के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी इस हरकत को एक अन्य बच्ची ने देख लिया।

इसके बाद वह उसके पास पहुंचा और किसी को कुछ नहीं बताने को कहा। अगर बताया तो जान से मारने की धमकी दी। तीनों बच्चियों के रोने के कारण आरोपी वहां से भाग गया। इसके बाद रोते-रोते तीनों बच्चियां अपने परिजनों के पास गई और सारी बात बताई। बच्चियों की बात सुनते ही सभा जरीपटका थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की खोज कर रही है।

दूसरा मामला जरीपटका थाने से ही सामने आया है। जहां घर के बाहर खेलती एक सात वर्षीया बच्ची के साथ पड़ोस में ही रहने वाले आरोपी संघपाल पांडुरंग साखरे (30) ने बलात्कार किया। बच्ची रोते-रोते अपने घर गई और माँ को सारी बात बताई। परिजन तुरंत पुलिस थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने विविध धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।