logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

GMC: अमृत महोत्सव में पुराने छात्रों को जोड़ रहा मेडिकल, तीन हजार छात्र पहुंचे


नागपुर: स्थापना का अमृत महोत्सव वर्ष मना रहे नागपुर का जीएमसी अस्पताल अपने पूर्व छात्रों को जोड़ रहा है. इसके तहत 3 हजार से अधिक पूर्व छात्र किसी न किसी कार्यक्रम के माध्यम से अस्पताल पहुंचेंगे। ऐसे छात्र जो अस्पताल से पढ़े है और अब अपने क्षेत्र में सफल है वह अपने कॉलेज के इंफ्रास्टक्चर को मजबूत करने के लिए मदत कर रहे है.

नागपुर के गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल से पढाई कर चुके पूर्व छात्र अमृत महोत्सव वर्ष के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के शिरकत करने वाले है. इनमे से कई छात्र ऐसे है जो विदेश में रह रहे है और वही स्थाई हो चुके है. ऐसे छात्र अमृत महोत्सव वर्ष के मौके पर अपने कॉलेज पहुंच रहे है.

जीएमसी कॉलेज की स्थापना से लेकर अब तक 15 हजार से अधिक छात्र पढ़कर निकले है. जिसमे से तीन हजार से अधिक छात्र अमृत महोत्सव वर्ष के तहत आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। यह पूर्व छात्रों के लिए बेहतर मौका है. अपने कॉलेज के साथ वापस जुड़ने का. ऐसे छात्र न केवल अपने कॉलजे से फिर से जुड़ रहे है बल्कि आर्थिक तौर से मदत भी कर रहे है.

कॉलेज के डीन डॉ राज गजभिये के मुताबिक कई पूर्व छात्र कॉलेज से संपर्क कर मदत की पेशकश कर रहे है. पूर्व छात्रों की मदत से अस्पताल में इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने में अपनी मदत दे रहे है.. कुछ छात्रों ने ऑपरेशन थियेटर, कुछ ने सर्जिकल इक्विपमेंट जबकि कुछ ने लेक्चर हॉल को अत्याधुनिक किये जाने  के लिए मदत की है. पूर्व छात्रों से कॉलेज को मदत मिलने का सिलसिला जारी है. मदत का यह सिलसिला आने वाले दिनों में बढ़ सकता है..और आंकड़ा करोडो की मदत तक भी पहुंच सकता है.