logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विदर्भ के लिए सरकार ने खोली तिजोरी, 54 हजार करोड़ के निवेश और कामों को दी मंजूरी


नागपुर: शीतकालीन सत्र समाप्त होने के एक दिन पहले राज्य सरकार ने विदर्भ के लिए अपनी तिजोरी खोल दी है। राज्य सरकार ने विदर्भ के अंदर 53 हजार करोड़ के कामो को अपनी मंजूरी दे दी है। जिसके तहत नौ हजार करोड़ के काम किए जायेंगे, वहीं 44 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश किया जाएगा। इस बात की घोषणा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विदर्भ के विकास पर विधानसभा के अंदर शुरू चर्चा के दौरान दी। 

गढ़चिरौली जिले में 20 हजार करोड़ के निवेश से खनिज खनन परियोजना शुरू होगी. लगातार बारिश से हुए नुकसान के लिए 755 करोड़ की राशि बांटी गई। अमरावती, नागपुर पुणे संभाग के 14 जिलों में भारी बारिश से प्रभावित किसानों को 222 करोड़ 32 लाख रुपये वितरित

विदर्भ, मराठवाड़ा में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना। 70 हजार करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाओं को मंजूरी। जिसमें से विदर्भ में कुल निवेश 44 हजार 123 करोड़ रुपए है। 45 हजार रोजगार सृजित होंगे

नागपुर मेट्रो रेल परियोजना चरण-1 को 9279 करोड़ रुपये की संशोधित लागत स्वीकृति प्राप्त हुई है। वड़सा देसाईगंज-गढ़चिरौली नई रेल लाइन के लिए 1 हजार 96 करोड़ की संशोधित लागत स्वीकृत। इस हिसाब से 548 करोड़ राज्य सरकार का हिस्सा है।