logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

विदर्भ सहित महाराष्ट्र में 'हीटवेव' का अलर्ट: अकोला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म; अगले 4 दिनों तक लू का कहर रहने का अनुमान


नागपुर: विदर्भ सहित राज्य में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। बेमौसम बारिश और तूफानी हवाओं से मिली राहत अब खत्म हो चुकी है और सूरज के तीखे तेवरों ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया है। विदर्भ के अकोला जिले में सोमवार को पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा, जो राज्य में सबसे अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राज्य में आने वाले चार दिनों तक लू बहने की चेतवानी जारी की है। 

विदर्भ सहित राज्य भर में पिछले कुछ दिनों में चक्रवाती प्रभाव के कारण हुई बारिश ने तापमान को नीचे ला दिया था, लेकिन अब आसमान साफ होते ही गर्मी का प्रकोप दोगुना हो गया है। सोमवार को राज्य के अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग द्वारा जारी आकड़ो के अनुसार, सोमवार को अकोला 45.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ज्यादा गर्म जिला रहा। वहीं उपराजधानी नागपुर में भी तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग द्वारा जारी आकड़ो के अनुसार, 

  • अकोला – 45.1°C
  • अमरावती – 44.0°C
  • भंडारा – 42.0°C
  • बुलढाणा – 43.2°C
  • चंद्रपुर – 41.0°C
  • गड़चिरोली – 40.6°C
  • गोंदिया – 39.2°C
  • नागपुर – 42.0°C
  • वर्धा – 43.8°C
  • वाशिम – 42.6°C
  • यवतमाल – 41.4°C दर्ज किया गया। 

अब महाराष्ट्र में राजस्थान और गुजरात की 'लहर' 
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, गुजरात और राजस्थान में चल रही गर्म हवाओं (लू) का असर अब महाराष्ट्र में भी दिखने लगा है। विदर्भ, उत्तर मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ रहा है। तूफान का असर खत्म होने के बाद अब मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा, जिससे तपिश और बढ़ेगी।


अगले 4 दिन भारी, पारा 46°C के पार जाने की आशंका
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि मंगलवार से तापमान में और अधिक वृद्धि होगी। विदर्भ के आधे से अधिक शहरों में पारा पहले ही 44 डिग्री के पार है। चेतावनी दी गई है कि आने वाले दिनों में यह 46 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड स्तर को फिर से छू सकता है।