logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर मनपा की सुधरी स्थिति, बजटीय प्रावधानों से की अधिक की रिकव्हरी


नागपुर: नागपुर महानगर पालिका की आर्थिक स्थिति की प्रशासक राज में बल्ले-बल्ले है. पहली बार मनपा ने अपने बजटीय प्रावधानों से अधिक की रिकव्हरी की है. मनपा को कई तरीकों से राजस्व हासिल होता है. प्रशासक राज में आर्थिक नियोजन और सरकार की खास कृपा दृष्टि की वजह से मनपा में आर्थिक सुधार हो रहे है. मनपा आयुक्त डॉ अभिजीत चौधरी के मुताबिक यह स्थिति आगे भी जारी रहे इसी पर प्रशासन का पूरा ध्यान है.

नागपुर महानगर पालिका का जिक्र होते ही इसकी आर्थिक स्थिति की दुर्दशा का जिक्र पहले होता है लेकिन इन दिनों प्रशासक राज में स्थिति बदली बदली सी नजर आ रही है. किसी समय आर्थिक बदहाली का रोना रोने वाली मनपा का बजट अब प्रॉफिट शो कर रहा है. इतना ही नहीं पहली बार नागपुर महानगर पालिका ने अलग-अलग हेड के कलेक्शन के लक्ष्य को हासिल किया है.

मौजूद प्रशासक और आयुक्त के कार्यकाल में तो और बड़ा कमाल हुआ है. आयुक्त डॉ अभिजीत चौधरी द्वारा रिवाइज बजट में कलेक्शन के आंकड़ों को बढ़ाने का फैसला लिया था. इस लक्ष्य को भी नागपुर महानगर पालिका ने हासिल कर लिया है. 

नागपुर महानगर पालिका की आय के कई जरिये है. प्रॉपर्टी टैक्स और नगर रचना विभाग से होने वाली आय इसका सबसे बड़ा आधार माना जाता है. इन दोनों विभागों के साथ आय देने वाले अन्य विभाग ने अपनी बेहतर परफॉर्मेंस दी है. इस परफॉरेन्स के अलावा आयुक्त यह भी मानते है की सरकार द्वारा मिली मदत ने मनपा के बजट की स्थिति को बेहतर किया है. आयुक्त के मुताबिक मनपा की जो मौजूदा स्थिति है वह ऐसी ही रहे इसे लेकर उनका पूरा जोर रहेगा। 


मनपा आयुक्त के मुताबिक नए वित्तीय वर्ष के बजट में आय के लक्ष्य को बढ़ाया गया है.. जिसे लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी गयी है. तकनीक का सहारा लेकर काम करने के तरीको को बदला जा रहा है. अब प्रॉपर्टी टैक्स के बिल स्पीड पोस्ट से नागरिकों को भेजे जायेंगे।