logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अकोला-अहमदनगर की घटना को देखते शहर में जारी किया गया अलर्ट, पुलिस ने उठाना शुरू किया कदम


नागपुर: अकोला और अहमदनगर में हुई हिंसा को देखते हुए नागपुर में भी अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट को देखते हुए नागपुर पुलिस सतर्क हो गई है। शहर में किसी भी तरह की कोई अप्रत्याशित घटना न हो इसको लेकर पुलिस ने कदम उठाना शुरू कर दिया है। सम्वेदनशील जगहों में जहां पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है, वहीं पुलिस द्वारा समुदाय के नेताओं के साथ भी बातचीत कर रहे हैं। इस बात की जानकारी सोमवार को पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने आयोजित प्रेस वार्ता में दी। 

आयुक्त ने कहा ,"अकोला में जो हुआ वह नागपुर में न हो इसको लेकर हमने कदम उठाना शुरू कर दिया है। एक तरफ जहां पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाई जारही है। वहीं दूसरी तरफ शहर के अंदर प्रतिबंधित निर्णय भी लिए जारहे हैं। इसी के साथ जिले के अंदर सभी पुलिस थानों के अंतर्गत क्षेत्रों में कदम उठाये जा रहे हैं। इसी के साथ अधिकारी अभी से ही सभी पंथों के नेताओं के साथ बातचीत करने में लगे हुए हैं।"

कुमार ने आगे कहा, “वर्तमान में शहर के अंदर किसी भी तरह का तनाव नहीं है, लेकिन उसके बावजूद हम कोई भी ऐसी घटना से बचने के लिए हम तैयार है। शहर के अंदर छोटी-छोटी घटाओं पर  नजर रखी हुई है। अगर कोई घटना भी होती है तो उसे संभालने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार हैं।”

सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी आयुक्त ने बड़ी जानकारी दी। उन्होंने कहा, "सोशल मीडिया पर हम लगातार नजर बनाये हुए हैं। जो भी आपत्तिजनक पोस्ट करेगा उसपर पुलिस कार्रवाई करेगी। वहीं किस तरह उसे डिलीट किया जाए और स्थिति को संभाला जाए इसको लेकर भी पुलिस काम में लगी हुई है।