logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

दक्षिण से पश्चिम आना होगा आसान, गडकरी और फडणवीस ने किया अजनी पुल का भूमिपूजन


नागपुर: पूर्व, दक्षिण से पश्चिम नागपुर आने वाले लोगों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अजनी पुल की जगह नवनिर्मित होने वाले छह लेन की पुल का भूमिपूजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे। वहीं दो साल में पुल के पहले चरण का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद नागरिकों को 100 साल पुराने ब्रिज से मुक्ति मिल जाएगी। 

298 करोड़ होंगे खर्च 

अजनी पुल के निर्माण के लिए 298 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया गया है, इसका निर्माण महाराष्ट्र रेल इंफ्रास्ट्रक्टर डेवलोपमेन्ट कारपोरेशन ली द्वारा किया जारहा है। नए ब्रिज छह लेन का होगा। जिसका पहला चरण दो साल में पूरा होगा। इसके बाद पुराना पुल तोडा जाएगा और इसके बाद उसकी जगह दूसरा चरण का काम शुरू होगा। सबसे महत्वपूर्ण रामझूला के तर्ज पर यह ब्रिज भी केबल के सहरे खड़ा होगा।

कई आरओबी का उद्घाटन और भूमिपूजन

इस दौरान अजनी के साथ अमरावती-बडनेरा रोड, वडनेरा-अमरावती खंड पर अमरावती निंभोर रोड, वर्धा जिले में अमरावती-नरखेड़ खंड पर अरवी रोड, यवतमाल जिले में वाणी-वरोरा रोड और माजरी से पिंपलकुटी खंड पर यवतमाल रोड सहित 266 करोड़ की लगत से पांच आरओबी का भूमिपूजन किया गया। इसके साथ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 353डी पर नागपुर-नागभीड़ रेलवे लाइन पर 6-लेन, बोरगांव-खंडाला एमडीआर पर 2-लेन, नागपुर-कलमेश्वर राज्य राजमार्ग पर 2-लेन, अलागोंदी-बोरखेड़ी में 2-लेन और रेवरल-नंदगांव पर 2-लेन कुल लागत  305 करोड़ रुपये की लागत वाली स्ट्रिंग वाली छह आरोपी का भी उद्घाटन किया गया।