logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

मुझे 14 महीने जेल में रखा, कोई माई का लाल मुझे रोक नहीं सकता, अनिल देशमुख ने भाजपा पर बोला हमला


नागपुर: उपराजधानी में महाविकास अघाड़ी की सभा चल रही है। इस सभा में महाविकास अघाड़ी के सभी नेताओं महंगाई, बेरोजगारी सहित कई मुद्दों पर केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोला। वहीं इस दौरान पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ एनसीपी नेता अनिल देशमुख ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, "मुझे झूठे आरोप में गिरफ्तार किया गया. इस बार मुझ पर 100 करोड़ का आरोप लगाने वाला शख्स कोर्ट में पेश नहीं हुआ। मुझ पर झूठा आरोप लगाने वालों की वजह से मैंने 14 महीने आर्थर रोड जेल में बिताए हैं।" इसी के साथ देशमुख ने यह भी कहा कि,  कोई माई का लाल मुझे रोक नहीं सकता।

देशमुख ने कहा, "मुझे झूठा आरोप लगाकर जेल में डाला गया। मुझ पर 100 करोड़ रुपये का आरोप लगाया गया, लेकिन 100 करोड़ रुपये के आरोप के बाद, मैंने उद्धव ठाकरे और अजीत पवार से कहा कि जांच करें और दूध को दूध और पानी को पानी होने दें।" उन्होंने कहा, “हालांकि एक साल बाद हाई कोर्ट के फैसले में उन्होंने कहा कि अनिल देशमुख पर लगे आरोप अफवाह पर आधारित हैं, इसका कोई सबूत नहीं है।”

देशमुख ने कहा, “बेमौसम, ओलावृष्टि की मार झेल रहे किसानों को अभी तक कोई मदद नहीं मिली है. आम, संतरा, मौसमी, अनार उत्पादकों को सरकार ने अभी तक कोई मदद नहीं दी है।” उन्होंने कहा, “शिंदे-फडणवीस सरकार ने भारी बारिश के सात-आठ महीने बाद क्षति पीड़ितों का निरीक्षण करने और सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया था, लेकिन वह आश्वासन अभी तक पूरा नहीं हुआ है।”

जेल का भात खाकर आया हूँ 

एनसीपी नेता ने कहा, “मौजूदा चार्जशीट अदालत में पेश की गई है उसमें 1 करोड़ 71 लाख का जिक्र है। लेकिन कोई इसे साबित नहीं कर सका। मुझ पर आरोप लगाने वाला देश से बाहर जा चुका है।” उन्होंने कहा कि, “ मैं आर्थर रोड जेल में 14 महीने रहकर वहां का भात खाकर आया हूँ, अब कोई मेरा लाल अनिल देशमुख को रोक नहीं सकता।”