logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

‘महाराष्ट्र पोलीस कर्तव्य सम्मेलन 2024’, नागपुर पुलिस को मिली अभूतपूर्व सफलता


नागपुर: महाराष्ट्र पुलिस विभाग द्वारा आयोजित 'महाराष्ट्र पुलिस कर्तव्य मेळावा 2024' में नागपुर शहर पुलिस दल ने अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है। इस बार के कर्तव्य सम्मलेन में नागपुर शहर पुलिस ने 9 पदक जीतकर 'जनरल चैंपियनशिप' का खिताब अपने नाम किया। यह पहली बार है जब नागपुर पुलिस ने इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में इस तरह का प्रदर्शन किया है।

7 से 12 दिसंबर 2024 तक पुणे में आयोजित इस स्पर्धा में महाराष्ट्र राज्य भर के 23 पुलिस दलों ने हिस्सा लिया। इस स्पर्धा में कुल 6 श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं, जिनमें वैज्ञानिक सहायता से जांच, पुलिस फोटोग्राफी, पुलिस वीडियोग्राफी, कंप्यूटर जागरूकता, एंटी-सबोटेज चेक, और श्वान प्रतियोगिता शामिल थीं।

नागपुर पुलिस दल ने इस प्रतिस्पर्धा में कुल 9 पदक जीते, जिसमें 4 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं। इस शानदार प्रदर्शन के कारण नागपुर शहर पुलिस दल ने 'जनरल चैंपियनशिप' का खिताब जीता। इसमें मानकापूर पुलिस स्टेशन के थानेदार प्रशांत ठवरे ने मेडिकल लीगल ओरल और फॉरेन्सिक सायंस में स्वर्ण पदक जीते, जबकि फॉरेन्सिक ए टू इन्वेस्टिगेशन में रजत पदक प्राप्त किया।

इसके अलावा, पुलिस कर्मी  कृणाल उके ने कंप्यूटर अवेयरनेस (डॉट नेट) श्रेणी में स्वर्ण पदक जीते, वहीं  पलाश वाघमारे ने रजत पदक और कांस्य पदक प्राप्त किए। महिला पुलिस कर्मचारी प्रतीक्षा नागपुरे ने पोलीस पोर्ट्रेट और ऑब्जर्वेशन टेस्ट श्रेणियों में दो स्वर्ण पदक जीतकर पुलिस दल का मान बढ़ाया।

इस सफलता का श्रेय पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र कुमार सिंगल और अपर पुलिस आयुक्त श्री संजय पाटिल को जाता है, जिन्होंने इस टीम को मार्गदर्शन और प्रेरणा दी। टीम के अन्य सदस्य, जिनमें फॉरेन्सिक साइंस विभाग के डॉ. आशिष और डॉ. नीती भिड़े, छायाकार सचिन पानसे, और अन्य विशेषज्ञों का योगदान भी अत्यंत महत्वपूर्ण रहा।

स्पर्धा में इन शानदार उपलब्धियों के बाद, पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र कुमार सिंगल ने 13 दिसंबर 2024 को एक समारोह का आयोजन कर सभी पदक विजेताओं का सम्मान किया। इस समारोह में उन्हें 1,65,000 की पुरस्कार राशि दी गई।