logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शीतकालीन सत्र के दौरान न हो सड़कों की खुदाई, महावितरण ने किया आवाहन


नागपुर: उपराजधानी में 7 दिसंबर से शीतकालीन सत्र शुरू होगा. इस दौरान कोई भी सिस्टम शहर में खुदाई न करे. ऐसा महावितरण का कहना है. शीतकालीन सत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए महावितरण ने काम शुरू कर दिया है।

नागपुर शहर में आज मेट्रो, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, जल आपूर्ति, नगर निगम, दूरसंचार विभाग, निजी इंटरनेट और केबल टीवी कंपनियों जैसे कई विभागों के माध्यम से बड़ी संख्या में विकास कार्य चल रहे हैं। उसके लिए बड़ी-बड़ी ड्रिल मशीनों की मदद से खुदाई की जा रही है।

ये कार्य भूमिगत बिजली वितरण प्रणाली को नुकसान पहुंचाते हैं और अक्सर बिजली कटौती का कारण बनते हैं। ठेकेदार जल्दी काम कराने के चक्कर में दूसरे विभाग से तालमेल करने से बचता है। इससे बिजली व्यवस्था को खतरा हो सकता है। इसलिए महावितरण ने अपील की है कि सत्र के दौरान ये काम नहीं किये जाएं.

इस बीच, महावितरण के क्षेत्रीय निदेशक सुहास रंगारी, मुख्य अभियंता दिलीप दोडके, अधीक्षण अभियंता अमित परांजपे और अन्य अधिकारियों ने सोमवार को विधानमंडल, राजभवन, रवि भवन, नाग भवन और अन्य क्षेत्रों के विभिन्न उपकेंद्रों का दौरा किया और वहां पूरी व्यवस्था की समीक्षा की।