logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, इनकम टैक्स के नौ अधिकारीयों को किया गिरफ्तार


नागपुर: केंद्रीय अन्वेंषण ब्यूरो (CBI) ने नागपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए इनकम टैक्स (Income Tax) के नौ अधिकारीयों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने यह करवाई 2012-2014 में एसएससी द्वारा ली गई परीक्षा में धांधली को लेकर की है। केंद्रीय जांच अगेंसी द्वारा एक साथ इतने अधिकारीयों को गिराफ्तार करने की जानकारी सामने आते ही शहर में हड़कंप मच गया है।  

गिरफ्तार आरोपियों में रिंकी यादव, सरिता, अनिल कुमार, अभय कुमार, राहुल कुमार, मुकेश कुमार, चन्दन कुमार, मनोज कुमार, प्रदीप कुमार,, मनीष कुमार और धर्मेंद्र कुमार का काम शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों में से रिंकी यादव स्टेनोग्राफर है। 

डमी अभ्यर्थी बैठाने का आरोप 

2012-2013 के दौरान कर्मचारी चयन आयोग ने आयकर विभाग में नौकरी निकाली थी। इस परीक्षा में आरोपियों ने धांधली करते हुए अपनी जगह किसी और को परीक्षा सेंटर में भेजा था। इसको लेकर 2018 में सीबीआई और एंटी करप्शन ब्यूरो ने मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान सभी 12 लोगों के हस्ताक्षर, अंगूठा और लिखावट फॉरेंसिक जांच के लिए भेजी थी। इन 12 मे से नौ की आई रिपोर्ट में यह साबित हो गया कि, इन लोगो ने अपनी जगह किसी और को बैठाया था। इसके बाद जांच एजेंसी ने आज सभी को गिरफ्तार कर लिया।