logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मनपा ने शहर के कबाड़ियों को नोटिस किया जारी, कचरा संकलन करने वाली कंपनियों पर लगा खरीदी करने का आरोप


नागपुर:  महानगर पालिका ने शहर के कबाड़ियों को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस कचरा संकलन करने वाली कंपनियों से कबाड़ का सामना खरीदने के आरोपों को लेकर दिए गए है। कचरा महानगर पालिका की एक तरह से संपत्ति है। लेकिन आरोप है की कंपनियों के कर्मचारी कचरे से निकलने वाली ऐसी सामग्रियां जिसे कबाड़ में बेचा जा सकता है उसे बेच देते थे।

नागपुर महानगर पालिका के 10 जोन कार्यालयों द्वारा अपने-अपने अधिकार क्षेत्र के तहत आने वाले कुछ चुनिंदा कबाडियों को यह नोटिस जारी किये गए है। शहर के ऐसे 162 कबाड़ियों को नोटिस जारी किया गया है। बीते कुछ वक्त से नागपुर शहर में कचरा संकलन व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे है। हालही में संकलित किये गए कचरे से कबाड़ निकालकर उसे बेचे जाने का आरोप लगाया गया था।

आरोपों के मुताबिक नागपुर शहर में कचरा संकलन करने वाली एजी इन्वायरो और बीव्हीजी इंडिया दोनों कंपनियां रोज 60 टन कबाड़ बेचती थी। शहर से निकलने वाला कचरा एक तरह से महानगर पालिका की संपत्ति मानी जा सकती है। कंपनियों का काम सिर्फ कचरा संकलन करना है। और उसे डम्पिंग स्टेशन पर लेकर छोड़ना है लेकिन आरोपों के मुताबिक कंपनियों ने कचरे से निकलने वाले कबाड़ को आय का जरिया बना लिया था। इसी को लेकर जिन कबाड़ियों ने कंपनी से कबाड़ का सामान ख़रीदा है उन्हें नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में मनपा ने इसे अपना आर्थिक नुकसान माना है।