logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

दवाखाना आपल्या दारी अभियान के लिए स्थानीय स्तर पर खरीदी जाएगी दवाइयां, राज्य सरकार ने प्रस्ताव को दी मान्यता


नागपुर: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने नागरिकों को घर के पास स्वस्थ्या सेवा उपलब्ध कराने के लिए दवाखाना आपल्या दारी अभियान शुरू किया है। इसके तहत मोहल्ले में दवाखाना शुरू किया है। वर्तमान में केंद्रीय पद्धति से दवाइयों को ख़रीदा जाता था। हालांकि, अब सरकार ने इसमें बदलाव करते हुए स्थानीय स्तर पर दवाइयों को खरीदने के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है। इसी के साथ निधि भी जारी कर दी है। 

जिला नियोजन और खनिज संस्था से प्राप्त होगी निधि 

राज्य सरकार ने दवाखाना आपल्या दारी अभियान में दवाइयों और जांच किट खरीदने के लिए 9,42,40,877 रुपये का आवंटन किया है। यह निधि जिला नियोजन समिति और जिला खनिज संस्थान से जारी किया जायेगा। इसी के साथ राज्य सरकार ने खरीदी के लिए जारी दिशा निर्देश का पालन करने का आदेश अधिकारियों को दिया।