logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

"कांग्रेस-एनसीपी के तलवे चाटने वाले हमें न सिखाए", संजय राउत के खोपड़ी वाले बयान पर कृष्णा खोपड़े का पलटवार


नागपुर: वज्रमुठ सभा को लेकर शहर की राजनीति गरमाई हुई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और महाविकास अघाड़ी (MVA) के नेता आमने-सामने हैं। भाजपा नेता और पूर्व नागपुर विधायक कृष्णा खोपड़े (Krushan Khopde) ने संजय राउत (Sanjay Raut) के खोपड़ी वाले बयान पर पलटवार किया। शनिवार को यूसीएन से बात करते हुए खोपड़े ने कहा कि, "कांग्रेस-एनसीपी (Congress-NCP) के तलवे चाटने वाले हमें न सिखाए।" इसी के साथ यह भी कहा कि, राउत के कारण शिवसेना समाप्त होने की कगार पर पहुंच गई है।

खोपड़े ने कहा, "दर्शन कॉलनी का मैदान खेल के लिए आरक्षित हैं। वहां जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता का आयोजन होता है। वहीं यह मैदान बर्बाद न हो इसके लिए नागरिकों द्वारा आयोजित विरोध का समर्थन कर रहा हूँ। मैं जनता के साथ खड़ा हुआ हूँ इसलिए मैं उल्टी खोपड़ी का आदमी हूँ।

उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस-एनसीपी के तलवे चाटने वाले हमें न सिखाए। पिछली बार जब संजय राउत दौरे पर पहुंचे थे तो उन्होंने पूर्व नागपुर में शिवसेना के चुनाव लड़ने की बात कही थी। तब भी मैंने कहा था कि, उनकी पार्टी क्या वह खुद चुनाव लडें, जनता उन्हें उनकी जगह दिखाएगी।"

2024 में उद्धव की शिवसेना होगी समाप्त

खोपड़े ने कहा, "उस मैदान में 1000 से ज्यादा लोग बैठ नहीं सकते, इसलिए संजय राउत को फोकनाड गिरी नहीं करना चाहिए। कांग्रेस और एनसीपी के तलवे चाट कर अपनी पार्टी को डूबा चुके हैं। एनसीपी-कांग्रेस का क्या होगा पता नहीं, लेकिन उद्धव ठाकरे की जो बची हुई शिवसेना है वह इस व्यक्ति के कारण 2024 में पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।"

क्या कहा था संजय राउत ने?

संजय राउत शुक्रवार को दर्शन कॉलनी स्थित सभा स्थान का दौरा करने पहुंचे थे। जहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कृष्ण खोपड़े को तंज कस्ते हुए उन्हें उल्टी खोपड़ी का बताया था। राउत ने कहा था कि, "ऐसे लोग ही ऐसा विरोध करते हैं। ऐसा विरोध हमारे लिए ही काम करता है। हमारी बात लोगों तक ज्यादा पहुंचती है। क्यों विरोध करना। लोकतंत्र है। हम बोलेंगे। हम सभी बोलते हैं इससे आप को तकलीफ होती है।"