logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Monsoon Update: आगे बढ़ा मानसून, बुधवार को चंद्रपुर और अमरावती में हुआ दाखिल


नागपुर: मानूसन धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। मंगलवार को यवतमाल और अकोला पहुंचने के बाद बुधवार को मानसून चंद्रपुर और अमरावती पहुंच गया। इस बात की जानकारी मौसम विभाग ने दी। इसी के साथ विभाग ने आज विदर्भ में भारी बारिश की चेतवानी जारी की है।

मौसम विभाग ने कहा कि मानसून की बारिश चंद्रपुर, अमरावती, नवसारी, जलगांव तक पहुंच गई। यह विदर्भ के कुछ हिस्सों के साथ-साथ महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी आगे बढ़ गया है। इसलिए यह आज पूरे तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों तक पहुंच गया। बीजापुर, सुकमा, मलकानगिरी, विजयनगरम, इस्लामपुर में मानसूनी बारिश हो रही है।

इस बीच, क्षेत्रीय मौसम विभाग ने कल कहा था कि विदर्भ के बाकी हिस्सों में मानसूनी बारिश की सक्रियता के लिए परिस्थितियाँ अभी अनुकूल नहीं हैं। विदर्भ में कई स्थानों पर प्री-मॉनसून बारिश हुई, लेकिन मॉनसून बारिश पूरी तरह से सक्रिय नहीं हुई है। वह बहुत धीमी गति से विदर्भ की ओर बढ़ रहा है. विभाग ने खुद ही स्पष्ट कर दिया था कि इसकी गति धीमी हो गयी है।

इस बीच मौसम विभाग ने आज बुधवार को भारी बारिश की संभावना जताई है. इस बीच 14 से 17 जून के बीच विदर्भ के सभी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश का अनुमान है। भले ही अगले दो से चार दिनों में विदर्भ में मानसूनी बारिश होगी, लेकिन मौसम की स्थिति 22 से 25 जून के बीच ही अच्छी रहेगी, ऐसा मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है।