logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Monsoon Update: नागपुर में प्री-मानसून बारिश शुरू, दोपहर में शहर में जमकर बरसे बादल


नागपुर: गर्मी और उमस से परेशान उपराजधानी निवासियों को सोमवार को बड़ी राहत मिली। शाम करीब साढ़े चार बजे तेज आंधी और बिजली की कटकटाहट के साथ जोरदार बारिश हुई। पिछले दो दिन से शाम को आसमान में बादल छा रहे थे लेकिन बारिश नहीं हो रही थी। हालांकि, सोमवार को भी ऐसा ही मौसम बना और चार बजते-बजते तेज बारिश शुरू हो गई। 

ज्ञात हो कि, 10 जून को विदर्भ में मानसून दाखिल हो गया था। नागपुर छोड़ तमाम जिले में बारिश जारी थी। चंद्रपुर-अमरावती में बारिश होने के बाद मानसून रुक गया था। पिछले दो दिनों से जिले के आसमान को बादल घेर रहे थे लेकिन बारिश नहीं हो रही थी। मौसम विभाग ने आज पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में सभी जगह मानसून पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

पहली ही बारिश से खुली मनपा की पोल 
एक तरफ जहां बारिश से नागरिकों को राहत मिली, वहीं दूसरी तरफ मुसीबत भी बढ़ा दी है। पहली ही बारिश ने मनपा की तैयारियों की पोल खोल दी है। शहर के कई हिस्सों में पानी जमा होने की घटना सामने आई। शंकर नगर, पडोले हॉस्पिटल, मोक्षधाम सहित कई परिसर में सड़क पर पानी जमा होने या घरों में घुसने की घटना सामने आई है। मानसून पूर्व मनपा तैयारी की लाख दावें करती है। लेकिन पहली ही बारिश ने उसके दावों की सच्चाई सामने ला दी।