logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पीओपी मूर्ति विक्रेताओं पर चला मनपा का डंडा, बजरिया से 350 मूर्ति की जब्त


नागपुर: महानगर पालिका ने पीओपी गणेश प्रतिमा विक्रेता पर बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को शहर के बजरिया इलाके में मनपा के दस्ते ने एक घर पर छापा मारा जहा बिक्री के लिए मौजूद पीओपी गणेश प्रतिमाओ को जब्त किया है। इस दौरान मनपा ने 350 के करीब पीओपी प्रतिमा बरामद की है।  

सोमवार को नागपुर महानगरपालिका के अधिकारियो को सुचना मिली की बजेरिया इलाके में बड़ी संख्या में पीओपी गणेश प्रतिमा बेचीं जा रही है। सुचना के आधार गांधीबाग ज़ोन के अधिकारी और NDS दल मौके पर पंहुचा। जहा सैकड़ो की संख्या में पीओपी की प्रतिमाए बरामद की गयी। इस दौरान अधिकारियो ने करीब 350 गणेश प्रतिमा जब्त की है। इन सभी जब्त मूर्तियों को मनपा ने अपने कब्जे में लेकर नष्ट करने की तैयारी में है।  

पीओपी मूर्तियों के कारण पर्यावरण को हो रहे नुकसान पर हाई कोर्ट की ओर से पीओपी मूर्तियों पर लगाई गई पाबंदी को देखते हुए मनपा के घनकचरा व्यवस्थापन विभाग की ओर से विशेष मुहिम शुरू की गई है। एनडीएस और जोन स्तर पर जारी इस मुहिम में जहां कई दुकानों की जांच हुई। 

एक ही विक्रेता के पास से इतनी बड़ी तादाद में पीओपी की प्रतिमा जब्त होने से प्रशासन की चिंता के साथ ही लापरवाही भी उजागर हुई है।  इससे साफ़ है की मनपा के नाक के निचे शहर के कई क्षेत्रों में पीओपी मूर्तियों की बिक्री बदस्तूर जारी है। शहर के चितार ओली, सक्करदरा, गाँधीबाग़ जैसे कई क्षेत्रों में पीओपी प्रतिमाँ धडल्ले से बिक रही है। लेकिन मनपा की करवाई  महज खानापूर्ति ही साबित हो रही है।