logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: वाठोडा में बनेगा आधुनिक श्वान आश्रय केंद्र, मनपा ने 6 करोड़ 89 लाख रुपए के व्यय को दी मंजूरी


नागपुर: नागपुर शहर (Nagpur City) की सड़कों पर घूमने वाले कुत्तों पर नियंत्रण और उनकी देखभाल के लिए नागपुर महानगर पालिका वाठोडा क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से युक्त ‘डॉग शेल्टर सेंटर’ स्थापित करने जा रहा है। इस परियोजना के लिए नागपुर मनपा ने 6 करोड़ 89 लाख 67 हजार 281 रुपए के व्यय को मंजूरी दी है।

नागपुर मनपा ने वाठोडा क्षेत्र में डॉग शेल्टर सेंटर के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। वर्तमान केंद्र में बुनियादी ढांचे की कमी के कारण, कुत्तों की देखभाल और आश्रय को सुचारू रूप से चलाने के लिए नगर आयुक्त और प्रशासक डॉ अभिजीत चौधरी के निर्देशानुसार वाठोडा क्षेत्र में डॉग शेल्टर सेंटर की सुविधाओं को मजबूत करने का निर्णय लिया गया है।

नया आधुनिक डॉग शेल्टर सेंटर 3 एकड़ भूमि में स्थापित किया जाएगा। इसकी क्षमता लगभग 200 कुत्तों की देखभाल करने की होगी। इस सुविधा में कुत्तों और पिल्लों के लिए अलग-अलग आश्रय, आइसोलेशन शेड, कुत्तों की स्वच्छता सुविधाएं, एक आधुनिक अस्पताल, खेल के मैदान, रसोई, स्टोर और जानवरों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं होंगी।

इस परियोजना का आर्किटेक्चरल डिजाइन श्रीपद दुबे ने किया है। एक्सिनो कैपिटल सर्विसेज और श्रीपद दुबे आर्किटेक्ट्स को परियोजना प्रबंधन सलाहकार के रूप में चुना गया है। यह पहल सड़कों पर घूमने वाले कुत्तों के लिए बेहतर जीवन स्तर और जानवरों के कल्याण के लिए बुनियादी ढांचा प्रदान करने की दिशा में नगर निगम द्वारा उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम होगा। नगर निगम ने इस परियोजना को तकनीकी मंजूरी दे दी है।