logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: एसीबी की कार्रवाई, पांच हजार की रिश्वत लेते सिटी सर्वे विभाग का अधिकारी गिरफ्तार 


नागपुर: एंटी करप्शन ब्यूरो (Anti Corruption Bureau) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सिटी सर्वे कार्यालय (City Survey Department) में कार्यकर्ता परिरक्षण भूमापन अधिकारी को पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अधिकारी का नाम प्रकाश बालकृष्ण निंदेकर (46) है। एसीबी की इस कार्रवाई से कार्यालय में हड़कंप मच गया। 

ज्ञात हो कि, झिंगाबाई टाकली निवासी 38 वर्षीय ने फरियादी ने सिटी सर्वे कार्यालय में जमीन के नाम बदलने के लिए आवेदन किया था। इसके लिए आरोपी प्रकाश ने फरियादी से 5000 हजार की रिश्वत मांगी थी। इसको लेकर पीड़ित ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच करने पर प्रकाश बालकृष्ण निंदेकर ने रिश्वत लेने की इच्छा जताई। 

इसके बाद एसीबी ने जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी ने रिश्वत ली एसीबी के अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के इस कार्रवाई से कार्यलय में हड़कंप मच गया। एसपी राहुल माकणीकर के मार्गदर्शन में पीआई प्रवीण लाकडे, पीएसआई अनामिका मिर्झापूरे सहित मनापोशी सारंग बालपांडे, मनापोशी गिता चौधरी,आशू श्रीरामे,करूणा सहारे,अस्मिता मेश्राम, चालक नापोशी अमोल भक्ते ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।