logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: परिचित ने लगाया एक करोड़ का चुना, पुलिस ने मामला किया दर्ज


नागपुर: शहर के हुडकेश्वर पुलिस थाने में निवेश के नाम पर 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी किये जाने का मामला दर्ज हुआ है। इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। 1 करोड़ 11 लाख रूपए की धोखाधड़ी किये जाने के ममले के शिकायतकर्ता अध्यापक नगर निवासी दीपक जोहरी है। शिकायत के अनुसार आरोपी उनके परिचित है। आरोपी राहुल हेपट और अंजलि राहुल हेपट एआरपी कंप्यूटर फार्म के नाम से कंपनी चलाते है।

ये कंपनी टेंडर के माध्यम से कंप्यूटर और अन्य तरह की सामग्री आपूर्ति का काम करते है। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने उनसे एक बड़ा काम मिलने की बात कही और निवेश का लालच दिया।आरोपी परिचित थे इसलिए दीपक ने 75 लाख और उनके एक मित्र दिवाकर भेंडे ने 36 लाख रूपए का निवेश किया। आरोपियों के द्वारा तय समय पर निवेश की रकम न लौटाए जाने के बाद फिर्यादी को खुद के साथ धोखाधड़ी होने का एहसास हुआ जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।।पुलिस फ़िलहाल इस मामले की जाँच में जुटी है.