logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: गैस कटर से एटीएम फोड़ने का प्रयास हुआ असफल, पुलिस आरोपियों की कर रही तलाश


नागपुर: जरिपटका पुलिस थाना अंतर्गत जिंजर मॉल रोड स्थित केनरा बैंक के एटीएम को बीती रात अज्ञात आरोपियों ने गैस कटर से फोड़ने का सफल प्रयास किया। सुबह जब लोगों ने इस मंजर को देखा तो तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि इन अज्ञात लुटेरों का सुराग लगाकर हवालात पहुंचाया जा सके।

जरिपटका पुलिस थाने के जिंजर मॉल  रोड  पर ही केनरा बैंक का एटीएम है। सुबह जब कुछ लोग एटीएम में पैसा निकालने के लिए पहुंचे तब उन्हें एटीएम के अंदर गैस कटर और एटीएम मशीन टूटी हुई हालत में दिखाई दी। तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जब जांच की तो पता चला कि अज्ञात चोरों ने रात के समय इस एटीएम को गैस कटर से फोड़ने का प्रयास किया था हालांकि आरोपी अपने इस प्रयास में असफल रहे और वहां से भाग गए। 

सीसीटीवी कैमरे से बचने के लिए इन लुटेरों ने एटीएम सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे पर कपड़ा डाल दिया था। बैंक के रिकॉर्ड के अनुसार रात करीब 2:00 बजे एटीएम मशीन पूरी तरह बंद हो गई थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि एटीएम फोड़ते समय किसी के वहां पर आ जाने के चलते ये अज्ञात लुटेरे पकड़े जाने के डर से वहां से भाग गए। फिलहाल पुलिस आसपास के परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि इन अज्ञात लुटेरों की पहचान कर  उन्हें हवालात पहुंचाया जा सके।