logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: सड़क पर कचरा जलना सफाईकर्मियों को पड़ा भारी, मनपा ने लगाया जुर्माना


नागपुर: अस्वच्छता को लेकर नागपुर महानगर पालिका आम नागरिकों से दंड वसूलती है.लेकिन कई बार स्वच्छता की जिम्मेदारी संभालने वाले महानगर पालिका के सफाई कर्मचारी ही नियमों का उल्लंघन करते पाए जाते है। एक ऐसे ही मामले में सड़कों से इकठ्ठा किये गए कचरे को खुले में जलाये जाने के मामले में मनपा के 7 सफाई कर्मचारियों से जुर्माना वसूला गया है। इस सफाई कर्मचारियों का कचरा जलाते वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

नागपुर महानगर पालिका के लक्ष्मी नगर जोन के तहत आने वाले सोनेगांव तालाब से पीछे स्वागत सोसायटी में सफाई कर्मचारी सड़कों से कचरा इकठ्ठा कर खुले में जला रहे थे.सफाई कर्मचारियों के ऐसा करने का वीडियो कुछ नागरिको ने बना लिया और सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया में उपलोड होने के बाद अपने ही कर्मचारियों द्वारा नियमों के उल्लंघन को लेकर मनपा ने दोषी कर्मचारियों से 500-500 रूपए का जुर्माना वसूला।