logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur Corona Update: पांच दिन में एक्टिव केस हुए दोगुने, मनपा ने की अस्पतालों में मॉक ड्रिल


नागपुर: शहर में कोरोना वायरस (Corona Virus) ने एक बार फिर रफ़्तार पकड़ ली है। बीते महज 5 दिनों में सक्रिय मामले दुगने से अधिक हो गए है। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए प्रशासन की चिंता बढ गयी है। ऐसे में हालत से निपटने के लिए सोमवार को महानगरपालिका (NMC) द्वारा मार्क डील की गयी। इसके जरिए अस्पतालों में कोरोना से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया गया। इस मॉक ड्रिल की जरिये अस्पतालों में कोरोना संक्रमण से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया गया।  

जिले में अब धीरे धीरे कोरोना संक्रमण पैर पसारने लगा है। बीते हफ्ते से ही कोरोना के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहे है। रविवार को नागपुर में कोरोना के 76 मामले निकलकर सामने आये है। चिंता बढ़ाने वाला एक आंकड़ा ये भी है कि नागपुर में महज 5 दिन में एक्टिव केसेस 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ गए हैं। 5 अप्रैल तक नागपुर में एक्टिव मरीजों की संख्या 151 थी, जो 9 अप्रैल तक बढ़कर 324 पर पहुंच गई। 

एहतियातन उपाय को अमल में लाने का आवाहन

नागपुर में पिछले हफ्ते से ही कोरोना के नए मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। 5 अप्रैल को 33 नए मरीज जबकि 6 अप्रैल को 63 मामले,  8 अप्रैल को 20, और 9 अप्रैल को 76 नए मरीज निकल कर सामने आये है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश में सख्तियों का दौर लौटने लगा है। हालांकि नागपुर में फ़िलहाल किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं है।  लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोरोना के एहतियातन उपाय को अमल में लाने का आवाहन किया जा रहा है।  

सोमवार को मिली थोड़ी राहत 

रविवार जो जहां जिले के अंदर 74 मामले सामने आये थे, वहीं सोमवार को थोड़ी राहत मिली। जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 12 नए मरीज मिले। इन मरीजों में 10 शहर और दो ग्रामीण क्षेत्र से आएं हैं। गनीमत यह रही की इस दौरान किसी की मौत नहीं हुई। 

ऐसे आए मामले

क्रमांक 

तारीख 

कोरोना मामले 

1

5 अप्रैल

33 

2

6 अप्रैल

63

3

8 अप्रैल

20

4

9 अप्रैल

76

5

10 अप्रैल

12