logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur Corona Update: शहर में बढ़ने लगा कोरोना का खतरा, एक दिन में 157 नए मामले सामने आए


नागपुर: उपराजधानी में कोरोना (Nagpur Corona Update) का विस्फोट हुआ है। बीते 24 घंटे में जिले के अंदर 157 नए मामले सामने आये हैं। जिसके बाद जिले में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 447 हो गई है। गनीमत यह रही की आज किसी की मौत नहीं हुई। आज आए मामलों में 54 ग्रामीण, 101 शहर और दो जिले के बाहर के हैं। इस बात की जानकारी जिला स्वास्थ्य विभाग (District Health Department) ने डेली अपडेट द्वारा दी।

42 मरीज हुए ठीक

एक तरफ जहां संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ ठीक होने वालों की संख्या में बढ़ोतरी होरही है। बीते 24 घंटे में 42 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौटे हैं। जिनमें 12 ग्रामीण और 30 शहरी क्षेत्र के हैं। वर्तमान में अभी भी 447 मरीजों का इलाज विविध अस्पतालों और घर में चल रहा है। 

छह दिनों में मामले हुए तीन गुने 

जिले में अब धीरे धीरे कोरोना संक्रमण पैर पसारने लगा है। बीते हफ्ते से ही कोरोना के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहे है। मंगलवार को नागपुर में कोरोना के 157 मामले निकलकर सामने आए हैं। चिंता बढ़ाने वाला एक आंकड़ा ये भी है कि नागपुर में महज छह दिन में एक्टिव केसेस 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ गए हैं। 5 अप्रैल तक नागपुर में एक्टिव मरीजों की संख्या 151 थी, जो 11 अप्रैल तक बढ़कर 447 पर पहुंच गई। 

सरकारी कार्यालय में मास्क लगाना होगा जरूरी

उपराजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलो को देखते हुए जिला धिकारी ने बड़ा निर्णय लिया है। इसके तहत जिलाधिकारी ने सरकारी और अर्धसरकारी कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों को मास्क पहनने का आवाहन किया है। इसको लेकर दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। 

यह भी पढ़ें: 

  • कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बड़ा निर्णय, जिलाधिकारी ने सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहने का किया आवाहन