logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur Corona Update: जिले में कोरोना का विस्फोट, 230 नए मामले आए सामने, एक की मौत


नागपुर: उपराजधानी में शुक्रवार को कोरोना का विस्फोट हुआ है। पिछले 24 घंटे में जिले के अंदर 230 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान एक मरीज की मौत भी हुई है। इस बात की जानकारी जिला स्वस्थ्य विभाग ने बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी। ज्ञात हो कि, इस लहर में यह पहला मौका है जब एक दिन में कोरोना के इतने मामले सामने आयें हैं। 

जारी बुलेटिन के अनुसार, आज आए मामलों में 152 ग्रामीण क्षेत्र और 73 शहरी क्षेत्र से हैं। वहीं पांच जिले के बाहर के हैं। आज के मामलों के बाद अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 777 हो गई है। जिनका इलाज विविध अस्पतालों और घरो में चल रहा है। वहीं इस दौरान 84 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे हैं। 

11 तारीख को आए थे 157 मामले 

जिले के अंदर कोरोना की रफ़्तार पिछले 10 दिनों में तेज हो गई है। 11 अप्रैल को जिले में 157 नए मामले सामने आए थे। हालांकि दो दिन तक मामले थोड़े कम रहे, जिसमें 12 और 13 अप्रैल को क्रमशः 113 और 151 मामले आए थे। पिछले पांच दिनों की बात करें तो जिले में 100 के ऊपर ही मामले सामने आएं हैं।