logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur Corona Update: तेजी से बढ़ रहा कोरोना, पिछले 24 घंटे में 84 नए मामले आये सामने


नागपुर: जिले में कोरोना (Corona Virus) ने फिर एक बार रफ़्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटे में जिले के अंदर 84 नए मामले सामने आए। इन मामलों में 28 ग्रामीण और 56 शहरी क्षेत्र से हैं। राहत की बात यह रही की इस दौरान किसी की मृत्यु नहीं हुई। इस बात की जानकारी शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य विभाग (District Health Department) ने दी।

जारी आकड़ो के अनुसार, पिछले 24 घण्टे में तीन कोरोना मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे हैं, जिनमें एक ग्रामीण और दो शहरी क्षेत्र के हैं। वहीं जिले का रिकोवेरय रेट बढ़कर 98.23 प्रतिशत हो गया है।

जिले में 500 एक्टिव मामले

जिले में मौजूदा समय में 500 एक्टिव मामले हैं। जिनमें से 239 अस्पताल और कोविड सेंटर में जांच चल रही है। वहीं 261 संक्रमितों का घर में ही इलाज चल रहा है। शहर में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने नागरिकों से मास्क पहनकर बाहर निकलने का आग्रह किया है।