logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur Corona Update: आज मिली थोड़ी राहत, 24 घंटे में 52 नए केस हुए दर्ज


नागपुर: उपराजधानी में शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को कोरोना मामलों से राहत मिली है। पिछले 24 घंटे में शहर में 52 मामले सामने आएं हैं। इसके बाद शहर में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 809 पहुंच गई है। गनीमत रही कि, इस दौरान किसी की मौत नहीं हुई। 

ज्ञात हो कि, शहर में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जारहा है। पिछले एक हफ्ते में शहर में औसतन 100 से ज्यादा मामले सामने आरहे हैं। शुक्रवार 14 अप्रैल को जिले में 230 नए मामले दर्ज किये गए। वहीं इसके पहले 11 अप्रैल को 157 नए केस सामने आएं थे। वहीं पिछले दो दिनों में तीन लोगों लकी मौत भी हुई थी। 

जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, आज आए मामलों में 24 ग्रामीण, 25 शहरी और तीन जिले के बाहर से आएं हैं। वहीं इस दौरान 20 मरीज भी ठीक हुए हैं। इनमें ग्रामीण और शहरी क्रमशः छह और 14 रही।