logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur Corona Update: बेकाबू होता जा रहा कोरोना, 24 घंटे में दो की मौत, 151 नए मामले दर्ज


नागपुर: उपराजधानी में कोरोना वायरस (Corona Virus) गंभीर होता जारहा है। रोजाना आ रहे मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। अभी तक केवल संक्रमित मामले सामने आरहे थे, लेकिन अब इससे मरीजों की मौत भी होने लगी है। गुरुवार को कोरोना के कारण दो लोगों की मौत हुई है। मृतकों में एक शहर और दूसरा जिले के बाहर का नागरिक थे। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा था। वहीं इस दौरान 151 नए मामले भी सामने आएं हैं। इस बात की जानकारी जिला स्वस्थ्या विभाग (District Health Department) ने बुलेटिन जारी कर दी। 

जारी बुलेटिन के अनुसार, जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10361 हो गई है। वहीं आज आए संक्रमितों की संख्या के बाद जिले में एक्टिव मामलों की संख्या 632 हो गई है। आज आए मरीजों में 75 ग्रामीण, 72 शहरी और चार भर के जिले के हैं। एक तरफ जहां संक्रमितों की संख्या बढ़ी है, वहीं दूसरी तरफ इससे ठीक होने वालों के आकड़े में भी बढ़ोतरी हुई है। बीते 24 घंटे में 63 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे हैं। 

नागपुर विभाग के जिलों में भी बढे कोरोना मामले 

एक तरफ नागपुर जिले में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ नागपुर विभाग में आने वाले जिलों में भी कोरोना तेज से फ़ैल रहा है। बीते 24 घंटे में विभाग के सभी पांच जिलों भंडारा, गोंदिया, गडचिरोली, वर्धा और चंद्रपुर में 40 से ज्यादा मामले सामने आएं हैं।