logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: बाघ के हमले में किसान की मौत, परशिवानी तहसील की घटना


नागपुर: नागपुर वन विभाग अंतर्गत आने वाले वन परिक्षेत्र पारशिवनी तहसील अंतर्गत आने वाले नेऊरवाडा गांव के एक किसान पर बाघ ने हमला कर दिया। इस हमले में किसान की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान रवि कालसरपे के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस के अधिकरी तुरंत मौके पर पहुंचे। हालांकि, घटना से आहात स्थानीय नागरिकों द्वारा पुलिस एवं वन विभाग के विरोध में जमकर विरोध प्रदर्शन किया।      

प्राप्त जानकारी के अनुसार नेऊरवाडा गांव के निवासी किसान रवि कालसरपे अपनी पत्नी के साथ सुबह 11 बजे अपने खेत में काम करने गए थे। इसी बीच मृतक की पत्नी पानी लाने नहर के पास चली गई. मौके का फायदा उठाकर घात लगाकर बैठे बाघ ने किसान पर हमला कर दिया। जिसमें किसान की दर्दनाक मौत हो गई.लगभग आधे घंटे बाद जब किसान की पत्नी आई ,तो किसान मृत पाया गया।

घटना की जानकारी पारशिवनी पुलिस एवं वन विभाग को दी गई। दोनो विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीयों के घटना स्थल पर पहुंचने। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में नागरिक भी मौके पर पहुंचे। हालांकि, घटना से आहात सभी लोगों ने पुलिस और वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।