महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर प्रतिबंध! तुकाराम मुंढे का बड़ा आदेश, मिलावट करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
मुंबई: महाराष्ट्र में अब खुले में मसाला पाउडर और मिश्रित मसालों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के आयुक्त तुकाराम मुंढे ने 15 अक्टूबर 2026 को मसालों के उत्पादन, भंडारण, पैकेजिंग और बिक्री को लेकर नए सख्त निर्देश जारी किए। इस आदेश का उद्देश्य मसालों में मिलावट रोकना और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है।
अब पैकिंग और सीलिंग अनिवार्य
नए निर्देशों के अनुसार, हल्दी, मिर्च, धनिया, जीरा, गरम मसाला और अन्य मसाला पाउडर तथा मिश्रित मसालों को उचित पैकिंग और सीलिंग के साथ बेचना होगा। नियमों के दायरे में मसाला निर्माता, थोक व्यापारी, खुदरा विक्रेता और ऑनलाइन विक्रेता भी शामिल हैं।
मसालों में हानिकारक रंग मिलाने पर रोक
एफडीए ने मसालों में मेटानिल येलो, रोडामाइन बी, सूडान डाई और लेड क्रोमेट जैसे प्रतिबंधित रंगों के इस्तेमाल पर रोक लगाई है। मसालों में ईंट का चूरा, चाक पाउडर, लकड़ी का बुरादा और अन्य अनधिकृत पदार्थ मिलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
admin
News Admin