logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: मनीष अग्रवाल ने डीआरएम नागपुर का पदभार संभाला


नागपुर: मनीष अग्रवाल ने मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के रूप में कार्यभार संभाला लिया है। अग्रवाल इससे पहले दक्षिण मध्य रेलवे के गुंतकल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक थे।

भारतीय रेलवे मैकेनिकल इंजीनियरिंग सेवा 1992 बैच के अधिकारी हैं। वह एएमआईई (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) में स्वर्ण पदक विजेता हैं। उनके पास सामग्री प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा और मास्टर ऑफ आर्ट्स (पर्यटन प्रबंधन) के साथ-साथ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स और चार्टर्ड इंजीनियर (भारत) के फेलो भी हैं।

मनीष अग्रवाल के पास रेलवे में विभिन्न जोनल रेलवे में विभिन्न पदों पर काम करने का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। रेलवे में करियर की शुरुआत दक्षिण मध्य रेलवे, हैदराबाद में सहायक मंडल यांत्रिक इंजीनियर के रूप में की। उनके विविध अनुभव में सिकंदराबाद में सहायक डिविजनल मैकेनिकल इंजीनियर (सी एंड डब्ल्यू), मौला-अली में डिविजनल मैकेनिकल इंजीनियर (डीजल), काजीपेट में डीजल ट्रैक्शन ट्रेनिंग सेंटर में प्रिंसिपल के पद शामिल हैं।

अग्रवाल ने आरडीएसओ लखनऊ में निदेशक (इंजन विकास), राष्ट्रीय भारतीय रेलवे अकादमी (एनएआईआर) बड़ौदा में वरिष्ठ प्रोफेसर/एमई और पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर में मुख्य रोलिंग स्टॉक इंजीनियर (कोचिंग) के रूप में विभिन्न पदों पर कार्य किया। मनीष अग्रवाल को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार और महाप्रबंधक पुरस्कार मिल चुका है। उन्होंने सिंगापुर, मलेशिया, जापान, अमेरिका और स्विट्जरलैंड में प्रशिक्षण लिया है।