logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट की मतगणना से पहले विवाद, स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी डेढ़ घंटे बंद रहने का दावा ⁕
  • ⁕ गर्मी से पहले नागपुर में जल संकट की आहट, नवेगांव खैरी में 8.23, तोतलाडोह में 4.75 प्रतिशत घटा पानी ⁕
  • ⁕ Akola: पानी के इस्तेमाल पर पाबंदी, बर्बादी करने पर काटा जाएगा नल कनेक्शन ⁕
  • ⁕ Amravati: राजहंस दूध एजेंसी पर FDA की कार्रवाई, कोजागिरी पूर्णिमा के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जांच तेज ⁕
  • ⁕ Nagpur: एयरपोर्ट पर रिक्शाचालक और सुरक्षा जवानों में विवाद, पार्किंग को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट तक पहुंची ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

Nagpur: शहर में बढ़ी ड्रग्स तस्करी, फिर एक पैडलर गिरफ्तार


नागपुर: जरीपटका पुलिस की टीम ने गोपनीय जानकारी मिलने के बाद एक युवक को  ग्रामीण पुलिस मुख्यालय के पास एम डी  की तस्करी करते हुए ग्रिफ्तार  किया है। पकड़ा गया आरोपी पार्थ बंसोड़ बताया जा रहा है जिसके पास से एमडी सहित करीब  १ लाख १५ हजार रूपये का माल पुलिस ने बरामद  किया  है। 

जरीपटका पुलिस  की टीम  अपने परिसर में गश्त कर रही थी उसी दौरान उन्हें गोपनीय जानकारी मिली कि एक युवक एमडी ड्रग्स लेकर  ग्रामीण  पुलिस मुख्यालय के पास आने वाला है। पुलिस ने इसी सूचना पर परिसर में ट्रैप लगाया था। आरोपी पार्थ  बंसोड़  संदिग्द अवस्था में एक दुपहिया वाहन पर आते  हुए दिखाई देने के बाद जब उसे  रुकवाकर  जाँच की  गई तो उसके पास से करीब साढ़े ४ ग्राम एमडी मिली। 

पार्थ जोमाटो कपंनी में डलीवरी  बॉय  का काम करता है। उसके पास से एमडी सहित करीब १ लाख १५ हजार रूपये के माल को भी पुलिस ने जब्त किया है. हालाँकि पार्थ ने यह एमडी कहाँ से ली और इसे किसे देने वाला था इसकी भी जाँच पुलिस  कर रही है।