logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Ramtek: अज्ञात वाहन की टक्कर से मादा तेंदुए की मौत, मनसर-कांद्री क्षेत्र की घटना


नागपुर: रामटेक तहसील वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 44 जबलपुर-नागपुर मार्ग पर मनसर-कांद्री क्षेत्र में रविवार सुबह एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 5 वर्षीय मादा तेंदुए की मौत हो गई.

राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 44 पर सुबह 7 बजे के लगभग एक 5 वर्षीय मादा तेंदुआ को अज्ञात वाहन टक्कर मार कर फरार हो गया. इसकी जानकारी मिलने पर रामटेक के वन परिक्षेत्र अधिकारी अनिल भगत अपने दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे.

तेंदुए के शव का पंचनामा कर शव को कब्जे में ले लिया गया है. वन परिक्षेत्र अधिकारी अनिल भगत के अनुसार मृत मादा तेंदुआ के शव का रामटेक में ही शव विच्छेदन कर वन विभाग के नियमनुसार उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा.