logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कूलर कारखाने में लगी आग, मौके पर पहुंची आठ गाड़ियां; मशक्कत के बाद पाया गया काबू


नागपुर: नागपुर के ताजबाग इलाके में स्थित एक कूलर कारखाने में अचानक लगी आग ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। घटना के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कारखाने का सारा सामान जलकर खाक हो गया।

नागपुर शहर में गर्मी के आगमन के साथ ही आगजनी की घटनाओं में तेजी से इज़ाफा हो रहा है। शहर के अलग-अलग इलाकों से रोज़ाना आग लगने की खबरें सामने आ रही हैं। सोमवार दोपहर, ताजबाग परिसर स्थित एक कूलर कारखाने में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक नज़र आने लगा।

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन तब तक कारखाने में रखा अधिकांश माल जलकर राख हो चुका था।

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। चूंकि यह इलाका रिहायशी है, आसपास के घरों तक आग फैलने का भी खतरा था, लेकिन समय पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाकर एक बड़े हादसे को टाल दिया।