logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: प्रेम नगर स्थित ट्रांसफार्मर में लगी आग, इलाकों की बिजली आपूर्ति हुई बाधित


नागपुर: नागपुर शहर के प्रेम नगर स्थित नारायण पेठ परिसर में बुधवार शाम अचानक एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई, जिससे वह पूरी तरह जलकर खाक हो गया। शॉर्ट सर्किट की वजह से  आग लगने की जानकारी है। इस घटना के चलते आसपास के इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हालांकि, दमकल विभाग ने जानकारी मिलने के बाद तुरंत मौके पर पहुंच कर इस  आग को  बुझाया परंतु तब तक पूरा ट्रांसफार्मर चलकर खाक हो गया था

शांति नगर पुलिस थाना अंतर्गत प्रेम नगर के नारायण पेठ में आगजनी की यह घटना हुई। ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट की वजह से चिंगारी उठी जिसने देखते ही देखते भयानक रूप ले लिया। चंद मिनटों में ही इस आग से पूरा ट्रांसफार्मर जलकर खाक हो गया। परिसर वासियों ने आग लगने की जानकारी अग्निशमन दस्ते को दी। हालांकि जब तक अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचता उससे पहले ही बिजली आपूर्ति को बंद कर दिया गया था जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया।

अग्निशमन दस्ते ने बाद में मौके पर पहुंच कर  इस आग को बुझाया। इस आगजनी की वजह से शांति नगर के प्रेम नगर, नारायण पेठ, श्रीराम वाड़ी लोधीपुरा आदि परिसरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। बिजली विभाग के अनुसार, जल्द ही ट्रांसफार्मर बदला जाएगा और प्रभावित इलाकों में आपूर्ति बहाल की जाएगी। गनीमत रही कि इस आग में कोई भी जीवित हानि नहीं हुई।