logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: खुशखबरी, एयर इंडिया ने मुंबई के लिए शुरू की अतिरिक्त फ्लाइट


नागपुर: गो-फर्स्ट के दिवालिया घोषित होने और यात्रियों को हो रही असुविधा को देखते हुए एयर इंडिया ने एक और उड़ान शुरू की है। एयर इंडिया की यह सेवा 20 मई से 25 जून तक संचालित की जाएगी। एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या 1613 मुंबई से सुबह 11 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 12.20 बजे नागपुर पहुंचेगी। साथ ही फ्लाइट संख्या 1614 नागपुर से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी और दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर मुंबई पहुंचेगी। गो-फर्स्ट उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब उन्हें थोड़ी राहत मिल सकती है क्योंकि एयर इंडिया नई उड़ान शुरू करने वाली है।