logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कलयुगी पिता ने नौ वर्षीय बेटी के साथ किया कुकर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


नागपुर: सदर पुलिस थाना अंतर्गत रिश्तो को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक कलयुगी पिता ने अपनी ही 9 वर्षीय नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना दिया । हालांकि घटना की शिकायत मिलने के बाद  पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी 25 वर्षीय धीरज तायडे बताया जा रहा है। पीड़ित नाबालिग बच्ची 9 वर्ष की है। फरियादी महिला की आरोपी से साल 2020 में फेसबुक से पहचान हुई थी। पहले पति से संबंध विच्छेद होने के कारण महिला ने आरोपी धीरज से प्रेम विवाह किया था। उसे पहले पति से दो बच्चे हैं। आरोपी  धीरज महिला व दोनों बच्चों सहित मुंबई में हाथ मजदूरी का काम करता था और 5 महीने  पहले ही वे नागपुर आये थे। 

महिला एक ढाबे में काम करने के साथ ही एक बंगले पर भी साफ सफाई का काम करती है लिहाजा वह  रात को देर से घर आती थी। शुक्रवार को जब महिला काम पर से घर आई तब उसकी 9 वर्षीय मासूम बेटी ने पेट में दर्द होने की शिकायत की।संदेह होने पर जब महिला ने बच्ची को विश्वास में लेकर पूछताछ की तब उसने पिता की घिनौनी करतूत का खुलासा हुआ। 

बच्ची ने मां को बताया कि उसका पिता धीरज मुंबई में भी उसके साथ यह हरकत कर चुका थी। जिसके बाद महिला ने बच्ची को साथ लेकर सदर पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी धीरज को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है।