logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट की मतगणना से पहले विवाद, स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी डेढ़ घंटे बंद रहने का दावा ⁕
  • ⁕ गर्मी से पहले नागपुर में जल संकट की आहट, नवेगांव खैरी में 8.23, तोतलाडोह में 4.75 प्रतिशत घटा पानी ⁕
  • ⁕ Akola: पानी के इस्तेमाल पर पाबंदी, बर्बादी करने पर काटा जाएगा नल कनेक्शन ⁕
  • ⁕ Amravati: राजहंस दूध एजेंसी पर FDA की कार्रवाई, कोजागिरी पूर्णिमा के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जांच तेज ⁕
  • ⁕ Nagpur: एयरपोर्ट पर रिक्शाचालक और सुरक्षा जवानों में विवाद, पार्किंग को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट तक पहुंची ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

Nagpur: रस्सी से गला घोंटकर नाबालिग की हत्या


नागपुर: कलमना थाना अंतर्गत 17 वर्षीय नाबालिग की रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है मृतक युवक की पहचान चन्दन कन्हैया लहरे हैं। वह टाइल्स लगाने का काम करता था। रविवार सुबह यह घटना सामने आई।  मृतक के पिता किसी कंपनी में काम करते हैं, उसे एक छोटा भाई भी है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात को चन्दन घर से बाहर गया था। रविवार सुबह घर एक बाजू में एक खाली घर में बेहोशी की अवस्था में दिखाई दिया। उसके गले में रस्सी लटक रही रही। इसकी जानकारी नागरिकों ने चंदन के पिता को दी। पिता ने तुरंत अन्य लोगों की मदद से उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस में मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि, युवक की हत्या किसने और क्यों की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।