logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: हत्या के आरोपी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


नागपुर: हत्या के मामले में जमानत पर रिहा एक आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर की। मृतक का नाम अखिल सिंधीपल मोटघरे (28, बारखोली, इंदोरा) निवासी के रूप में की गई है। हालांकि, वर्तमान में वह गणेशपेठ थाना अंतर्गत आने वाले रामबाग इलाके में रहता  था। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक 2017 में हुए एक हत्या मामले में आरोपी थे। पुलिस ने अखिल सहित पांच लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया था। हालांकि, बाद में अखिल को अदालत से उसे जमानत मिल गई और बाकी उसके साथी अभी भी जेल में बंद है। मृतक की शादी हो चुकी है। उसकी एक बच्ची भी है, लेकिन वो उससे अलग रहते हैं। 

बुधवार को उसकी मामले में उसकी पेशी थी। अदालत में पेश होने के बाद आरोपी शाम साढ़े पांच बजे के आसपास वापस पहुंचा। जहां उसने एक बंद दूकान के बाहर फांसी लगा ली। जिस समय यह किया गया उस समय उस इलाके में कोई मौजूद नहीं था। रास्ते से गुजरते समय व्यक्ति के फांसी पर लटके देख तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। गणेशपेठ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा। हालांकि, यह नहीं पता चल पाया है कि, आत्महत्या क्यों की गई है। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।