logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: चोरी के लिए तैयार बैठे दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


नागपुर: गांजे की लत के चलते 2 यूवक शहर में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। नागपूर की मानकापुर पुलिस की टीम ने गोपनीय जानकारी और सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के आधार पर इन दोनों चोरों को ग्रिफ्तार किया है। आरोपियों ने पुछताछ में चोरी की 3 घटनायों को अंजाम देने की कबूली दी है जिसके बाद पुलिस ने उनके पास से चोरी का माल भी बरामद किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मानकापुर के जमील सोसाइटी निवासी अमित जयसवाल के घर मे सेंधमारी कर अज्ञात चोरों ने करीब 60 हजार रुपये का माल चोरी कर लिया था।इसकी शिकायत तब उन्होंने मानकापुर पुलिस से की  थी।जांच के दौरान ही आरोपियों के घटना स्थल के पास से सीसीटीवी फुटेज से सुराग मिला था जिसके आधार पर ही पुलिस ने सुजल साखरे और श्रेयांस पाटिल नामक दोनों आरोपियों को ग्रिफ्तार किया है। 

पुछताछ में आरोपियों ने 3 चोरी की वारदातों को अंजाम देने की भी कबूली दी है।उनकी निशानदेही पर चोरी के करीब 1 लाख 30 हजार रुपये का माल भी जब्त किया गया है।ये दोनों युवक गांजा पीने के आदी हैं और अपनी इस लत के चलते शहर में चोरी की इन वारदातों को अंजाम दे रहे थे।