logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: दीक्षाभूमि पर चप्पे -चप्पे पर पुलिस की नजर, अतिरिक्त पुलिस बल किया गया तैनात


नागपुर: दीक्षाभूमि में चल रहे निर्माणकार्य बंद होने के बावजूद लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ है. पुलिस  को गोपनीय जानकारी मिली है कि कुछ विरोधी अब तक हुए निर्माणकार्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसीलिए पूरे दीक्षाभूमि परिसर को पुलिस ने घेर लिया है. एक तरह से पूरा परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. इस बीच बजाजनगर पुलिस ने 5 जेसीबी मशीने जब्त की है.

विरोध प्रदर्शन के दौरान आगजनी और तोड़फोड़ करने वाले सैंकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ 2 मामले भी दर्ज किए गए हैं. पुलिस ने स्तंभ  में प्रवेश करने पर पाबंदी लगा दी और पूरा इलाका सील कर दिया है. दीक्षाभूमि की ओर जाने वाले सभी मार्ग बंद कर दिए हैं. जिसकी वजह से मंगलवार को पूरे परिसर में जमकर ट्राफिक जाम हुआ. पुलिस को इस घटना की जांच के बाद पता चला है कि  सोमवार को विरोध प्रदर्शन के लिए आए ज्यादातर लोग वर्धा और चंद्रपुर से आए थे.

प्रदर्शन के दौरान हुई तोड़फोड़ और आगजनी की वीडियो रिकार्डिंग की भी जांच कर रही है.आंदोलन का नेतृत्व करने वालों का भी पता लगाया जा रहा है. उसी आधार पर आगे गिरफ्तारी की जाएगी. हालांकि पुलिस को  मंगलवार को भी स्थानीय लोगों द्वारा प्रदर्शन किए जाने की इनपुट मिले थे जिसके चलते पूरे परिसर की सुरक्षा चाकचौबंद की गई. डीसीपी जोन 1 अनुराग जैन और डीसीपी जोन 2 राहुल मदने ने परिसर में मोर्चा संभाला है. ज्वाइंट सीपी अस्वती दोरजे ने भी मंगलवार को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

परिसर में पुलिस की मोबाइल सर्विलेन्स वेहिकल के जरिए निगरानी की जा रही है. इस दौरान दीक्षाभूमि में एक अस्थायी कंट्रोल रूम और वॉच टावर भी बनाया गया है. मंगलवार को आंदोलनकारियों के एक समूह ने दीक्षाभूमि परिसर के भीतर प्रदर्शन किया और दूसरे समूह ने बाहर रास्ते पर. एक आंदोलनकारी ने जेसीबी मशीन भीतर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे रोककर वाहन जब्त कर लिया. इस घटना के बाद से सभी अधिकारी और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए है कि जेसीबी या उस तरह का कोई भी वाहन जिससे निर्माण कार्य को कोई बाधा पहुंच पाए परिसर में प्रवेश न कर पाए.