logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: चोरी ट्रक को पुलिस ने किया बरामद, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार


नागपुर: जरीपटका थाने के समता नगर से चुराए गए एक ट्रक को पुलिस ने जबलपुर से बरामद किया है।इस मामले में शामिल 3 आरोपी भी पुलिस के हाथ लगे हैं।पुलिस को चोरी हुए इस ट्रक की जबलपुर में बेचे जाने की गोपनीय जानकारी मिली थी जिसके बाद पुलिस ने इस छापामार कर इस मामले का पर्दाफाश किया।

समता नगर परिसर से 13 अप्रैल को एक 12 चक्का ट्रक चोरी हो गया था। इसकी शिकायत फरियादी ने जरीपटका पुलिस से की थी। जांच के दौरान ही पुलिस को गोपनीय जानकारी मिली थी कि कुछ लोग इस ट्रक को जबलपुर, मध्य प्रदेश में बेचने की फिराक में है। 

इसी सूचना पर पुलिस ने जबलपुर में छापा मारकर साजिद खान और मोहम्मद रईस इब्राहिम नामक आरोपियों को गिरफ्तार किया जिन्होंने इस ट्रक को मध्य प्रदेश के अनवर सलीम खान नामक व्यक्ति को बेचने की बात कबूल की जिसके बाद अनवर सलीम खान को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का ट्रक और इस अपराध में इस्तेमाल की गई कार बरामद की है।