logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: बेमौसम बारिश से सब्जियों के बढ़े दाम, आपूर्ति घटने से मूल्यों में लगी आग


नागपुर: जिले में पिछले कई दिनों से शुरू बारिश से किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। हजारो हेक्टर में लगी फैसले ख़राब हो गई। वहीं इस बारिश के कारण सब्जियों की फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। वहीं अब इसका असर आम नागरिकों पर भी दिखने लगा है। बारिश के कारण बाजार में सब्जियों की अवाक कम हो गई हैं, इस कारण दामों में बड़ा इजाफा हुआ है।

दाम में 10 से 20 प्रतिशत की वृद्धि

मार्च अप्रैल में जहां सब्जी के दाम आम आदमी को राहत दे रहे थे। वही मई आते आते सब्जियों के दामों में अचानक इजाफा होने लगा है। पिछले सप्ताह की तुलना में सब्जियों की आवक कम होने से दाम बढ़ गए हैं। इस कारण सब्जियों के दामों में लगभग 10 से 20 प्रतिशत तक इजाफा देखने को मिल रहा है।

आपूर्ति बाधित होने से बढ़े दाम

खुदरा विक्रेता खराब मौसम की वजह से सब्जियों के भाव बढ़ने का कारण बता रहे हैं. सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि खेतों में सब्जियों का उत्पादन अधिक हुआ है।  लेकिन खेतों में पानी भरने और तेज बारिश के चलते सब्जियों को नहीं निकाला जा रहा है। यही कारण है की सब्जियां बाजार तक नहीं पहुंच पा रही है।  मतलब बारिश की वजह से सब्जियों की आपूर्ति बाधित हो गई है इससे भाव बढ़ गए है।

सब्जियों के दाम (थोक में)  

  • बैगन ₹20 प्रति किलो 
  • फूलगोभी ₹ 20  प्रति किलो
  • पत्ता गोभी ₹ 15 प्रति किलो
  • टमाटर ₹ 15   प्रति किलो
  • धनिया ₹ 40   प्रति किलो
  • हरी मिर्ची ₹  25    प्रति किलो
  • पालक ₹ 25   प्रति किलो
  • मेथी ₹  40    प्रति किलो
  • ग्वार फल्ली 60 प्रति किलो
  • करेला ₹40   प्रति किलो
  • कद्दू ₹30   प्रति किलो
  • चौलाई भाजी  ₹25  रूपए प्रति किलो
  • भिंडी  ₹40  रूपए प्रति किलो
  • लौकी ₹12  रूपए प्रति किलो
  • कटहल  ₹40  रूपए प्रति किलो
  • कैरी  ₹30  रूपए प्रति किलो
  • नींबू ₹5 प्रति नग